जेटली पर हो रहा है इलाज का असर, हालत स्थिर

Webdunia
शनिवार, 10 अगस्त 2019 (15:32 IST)
नई दिल्ली। सांस लेने में परेशानी और बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत स्थिर है और इलाज का उन पर असर हो रहा है। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने वेंकैया नायडू के अस्पताल के दौरे के बाद शनिवार को यह जानकारी दी।
 
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा कर अपने पूर्व कैबिनेट सहयोगी जेटली की सेहत की जानकारी ली। 
 
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, 'आज सुबह एम्स जा कर डॉक्टरों से अरुण जेटली का कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि जेटली की स्थिति स्थिर है और उपचार से स्थिति में क्रमशः सुधार हो रहा है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
 
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को शुक्रवार सुबह एम्स की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह ‘हिमोडायनैमिकली स्थिर’ हैं। इस अवस्था में मरीज की हृदयगति और रक्त संचार स्थिर रहता है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान में अगले 2 हफ्ते कई स्थानों पर बारिश की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना, जानिए कार्यक्रम

Weather Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर, IMD ने बताया कब वापस लौटेगा

live : पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर रवाना

झारखंड में भर्ती परीक्षा, 2 दिन 5 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद

अगला लेख
More