जेटली बोले, राहुल की नासमझी का सरकार के पास कोई उपाय नहीं

Webdunia
बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (23:09 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को जानकारी का अभाव और उनकी नासमझी करार देते हुए कहा है कि उनके अहम को तुष्ट करने का सरकार के पास कोई उपाय नहीं है।
 
जेटली ने कहा कि यह कांग्रेस की विडंबना है कि उसके मुखिया को यदि किसी चीज की जानकारी नहीं है तो पूरी पार्टी बिना जानकारी के एक ही लाइन पर चल पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिस सज्जन को मामले की जानकारी ही नहीं है उसके अहम को तुष्ट करने का कोई उपाय नहीं हो सकता।
 
वित्त मंत्री ने कहा कि इस सौदे की सबसे बड़ी खासयित यह है कि इसमें सभी 36 विमान फ्रांस से बने बनाए आएंगे और इनका एक भी पेंच या पुर्जा भारत में नहीं लगाया जाएगा। इसमें निजी या सार्वजनिक क्षेत्र किसी की भी कोई भागीदारी नहीं है। यह दो सरकारों के बीच का सौदा है इसलिए इसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह पिछड़ी सोच रही है कि रक्षा उपकरणों और हथियारों की खरीद विदेश से ही करनी है और देश में कुछ नहीं बनाना है। हम कांग्रेस की इस सोच से मतभेद रखते हैं।
 
वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा नीत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत की थी। यह एक प्रयोग था और बाद में इसे 49 फीसदी किया गया।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के चलते अब दुनिया की बड़ी कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही हैं जिससे देश में रक्षा उत्पादन की संभावना बढ़ी है। अब रक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी भी भारतीय कंपनियों को मिलेगी। इससे बाद में देश के निजी क्षेत्र को भी फायदा मिलेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More