अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का संभाला पदभार

Webdunia
सोमवार, 21 नवंबर 2022 (11:29 IST)
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल ने सोमवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने यह जानकारी दी। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। हालांकि उन्हें 60 वर्ष का होने के बाद 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना था।
 
गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। वे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। मई 2022 में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुशील चंद्रा की सेवानिवृत्ति के बाद निर्वाचन आयोग में एक पद खाली था। गोयल इससे पहले भारी उद्योग सचिव के पद पर तैनात थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी सेवाएं दी हैं।
 
उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को 2 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। आने वाले महीनों में नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और कर्नाटक के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करते समय निर्वाचन आयोग के पास उसके सभी 3 सदस्य होंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More