खुशखबर, त्योहारी सीजन में बढ़ेंगी नियुक्तियां

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (21:22 IST)
नई दिल्ली। इस साल नियुक्तियों को लेकर धारणा कमजोर रहने के बावजूद त्योहारी सीजन में भर्तियां बढ़ने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि ई-कॉमर्स, आतिथ्य और खुदरा क्षेत्रों की अगुवाई में इस त्योहारी सीजन में नियुक्ति गतिविधियां तेज होंगी।

हालांकि भारत में सालभर त्योहार रहते हैं लेकिन साल के आखिरी कुछ माह विशेष रूप से अधिक व्यस्तता वाले होते हैं। इसकी शुरुआत दशहरा से होती है। उसके बाद दिवाली, क्रिसमस और नया साल मनाया जाता है। माना जाता है कि इन महीनों में परंपरागत रूप से उपभोक्ता खर्च में काफी इजाफा होता है।

इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन ने कहा कि त्योहारी सीजन में जरूरत के लिए अस्थाई भर्तियां पिछले साल की तुलना में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ेंगी। विशेष रूप से डिलिवरी और अन्य संबंधित कामकाज, आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स परिचालन के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा विक्रेता द्वारा पैकेजिंग और भंडार गृह के प्रबंधन के लिए भी नियुक्तियां की जाएंगी।
 
इंडिया स्टाफिंग फेडरेशन की अध्यक्ष रितुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा कि कई क्षेत्रों में धारणा कमजोर है। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों मसलन ई-कॉमर्स, फूड टेक, फिनटेक, बीएफएसआई, खुदरा और और उपभोक्ता कंपनियों में नियुक्तियों की रफ्तार तेज है।

एसएचआरएम इंडिया के परामर्शक सेवा प्रमुख निशीथ उपाध्याय ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान देश में ई-खुदरा बिक्री 3.5 अरब डॉलर पर पहुंच सकती है जो सालाना आधार पर 60 से 65 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More