बंगाल में चढ़ेगा सियासी पारा, ममता से तनातनी के बीच अमित शाह भी जाएंगे बंगाल

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (23:52 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा संगठन का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह द्वारा इस महीने के अंत में प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा करने की संभावना है।
 
पार्टी की प्रदेश इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक शाह की यह संभावित यात्रा गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भीड़ द्वारा किए गए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच चल रही तनातनी के बीच होगी।
 
ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को 14 दिसंबर को नयी दिल्ली नहीं भेजने का निर्णय लिया है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन दोनों अधिकारियों को नड्डा के काफिले पर हुए भीड़ के हमले के आलोक में तलब किया है।
ALSO READ: ममता बनर्जी आरपार के लिए तैयार, कहा- CS और DGP नहीं जाएंगे दिल्ली
प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि अमित शाह 19 दिसंबर को दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल आएंगे। वह उत्तरी 24 परगना जिले में शरणार्थियों के एक कार्यक्रम तथा शांति निकेतन में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे, लेकिन अबतक अंतिम रूप से कुछ तय नहीं किया गया है।
 
प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा आलोचना किए जाने के आलोक में केंद्रीय गृहमंत्री की यात्रा राजनीतिक रूप से मायने रखती है।
ALSO READ: बंगाल में भाजपा अध्यक्ष नड्‍डा और विजयवर्गीय की गाड़ी पर पथराव, कैलाश जख्मी
भाजपा नेतृत्व ने नड्डा के काफिले पर भीड़ के हमले को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। नड्डा डायमंड लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

BRICS Summit : सम्मेलन से पहले चीन ने कहा- एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है ब्रिक्स

17 दिनों बाद जूनियर डॉक्टर्स ने खत्म की भूख हड़ताल, CM ममता से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Delhi : रोहिणी विस्फोट के बाद बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को किया अलर्ट

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट

अगला लेख
More