देश का भविष्य तय करेगा आगामी चुनाव : अमित शाह

गृहमंत्री शाह ने विजय संकल्प शंखनाद रैली को किया संबोधित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (23:18 IST)
  • गृहमंत्री ने मोदी सरकार के 10 वर्ष में किए गए कामों को जनता के सामने रखा
  • कांग्रेस ने 550 साल से लटके हुए मसले को 75 साल से समाप्त नहीं होने दिया
  • भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव है
Amit Shah's statement regarding Lok Sabha elections : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत की और कहा कि आगामी आम चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। केंद्रीय गृहमंत्री ने इस दौरान मोदी की सरकार के 10 वर्ष में किए गए कामों को जनता के सामने रखा।
 
शाह ने यहां विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज यहां छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प रैली में आया हूं। आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। शाह ने कहा, मैं छत्तीसगढ़ की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं।
 
शाह ने कहा, 2014 में आपने 11 में से 10 सीट भाजपा को जिताईं। 2019 में 11 में से नौ सीट पर भाजपा को जिताया। हाल ही में (पिछले साल) विधानसभा चुनाव में आपने छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाई। उन्होंने कहा, एक नाकारा सरकार (पिछली कांग्रेस सरकार) जिसने न नक्सलवाद पर लगाम कसी और न छत्तीसगढ़ के लोगों को न्याय दिया, जिसने लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार कर छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने का काम किया, उसको भी आपने हटा दिया।
 
राज्य में सरकार बनाने के लिए महिलाओं को दिया धन्यवाद : शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ के लोगों ने (मुख्यमंत्री) विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने राज्य में सरकार बनाने के लिए महिलाओं को धन्यवाद दिया। शाह ने कहा, मैं विशेष रूप से राज्य की माताओं और बहनों को प्रणाम कर आभार प्रकट करता हूं। केंद्रीय गृहमंत्री ने इस दौरान मोदी की सरकार के 10 वर्ष में किए गए कामों को जनता के सामने रखा।
 
उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण किया है। इन 10 साल में मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को घर में नल से जल देने का काम किया। सिर्फ छत्तीसगढ़ में 38 लाख से ज्यादा घरों में पीने का पानी आजादी के 75 साल बाद पहली बार पहुंचा है। देश के 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपए तक उपचार का खर्च नरेन्द्र मोदी सरकार उठा रही है।
 
हम दुनिया की तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे : उन्होंने कहा, मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया है। हमारा देश दुनिया की अर्थ तंत्र तालिका में 11वें नंबर पर था आज पांचवें नंबर पर है। मोदी जी के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर हम दुनिया की तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। शाह ने कहा, मोदी जी की सरकार ने दलित हो, आदिवासी हो या पिछड़ा सभी का सम्मान करने का काम किया है। 75 साल के बाद पहली बार किसी गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है।
ALSO READ: मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत, अमित शाह के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
उन्होंने कहा, भारत ने चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजा और भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में तीसरी बड़ी ताकत बन गया है। भारत को यह सम्मान हासिल हुआ है। शाह ने अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने का लेकर कहा, मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है। कश्मीर में धारा 370 का नासूर सालों से परेशान करता था। पांच अगस्त 2019 को मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने का काम किया है। इसके साथ-साथ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को दंडित करने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।
 
मैं राम के ननिहाल में आया हूं : उन्होंने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा, मैं राम के ननिहाल में आया हूं। 550 साल से रामलला अपने घर में नहीं विराजमान हो पाए थे। मंदिर नहीं बन पा रहा था। कांग्रेस ने 550 साल से लटके हुए मसले को 75 साल से समाप्त नहीं होने दिया।
ALSO READ: अमित शाह ने लोकसभा चुनाव की तुलना महाभारत के युद्‍ध से की
शाह ने कहा, मोदी जी ने 22 जनवरी को मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कर यह काम पूरा कर दिया। शाह ने राज्य में विष्णुदेव साय सरकार की तारीफ की और कहा कि राज्य सरकार ने दो माह में 30 फीसदी गारंटी पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर है, सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा।
 
लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 11 सीटों पर जीत दिलाएंगे : उन्होंने इस दौरान राज्य की जनता से वादा करने का आग्रह किया कि वह इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 11 सीटों पर जीत दिलाएंगे। शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ में इस बार सभी 11 की 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएंगे क्या, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे क्या, मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत बनाएंगे क्या। इससे पहले शाह ने राज्य के बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More