यूपी में अमित शाह बोले, 44 योजनाओं में योगी सरकार अव्वल

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (12:23 IST)
लखनऊ। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार 44 योजनाओं में अव्वल है।
 
अमित शाह ने पिपरसंड में ‘स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस' की आधारशिला रखी। 1 दिन के दौरे पर लखनऊ आए गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा देश के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि टीम योगी ने यूपी में कानून का राज कायम किया।
 
उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार कोरोना से अच्छी तरह निपटी। विकास कार्यों और सुरक्षा के मामलों में भी उत्तरप्रदेश अव्वल है। यहां सरकार संवेदनशिलता से जनहित के काम कर रही है।

शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कहा, 'बाढ़ आने पर, कोरोना के संकट के वक्त, किसानों के भूख से मरने पर ये लोग दिखाई नहीं पड़ते। जब किसानों के कर्ज माफ करने थे तो आप मौज-मस्ती में व्‍यस्‍त थे लेकिन चुनाव नजदीक आएगा तब आप जरूर दिखेंगे।'
 
उन्होंने कहा, 'परिवारवाद को उखाड़ फेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है और उप्र की जनता से निवेदन है कि चहुंमुखी विकास को देखिए और उसका समर्थन करिए।'
 
पूर्ववर्ती सपा सरकार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले पश्चिम से लोग घर छोड़कर भाग रहे थे, महिलाएं असुरक्षित थी, दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं।

2017 में भाजपा ने एक वादा किया था कि उप्र को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से ठीक बनाएंगे और विकसित राज्य बनाएंगे। आज 2021 में गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने दंगाग्रस्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

अगला लेख
More