भाजपा में है आंतरिक लोकतंत्र : शाह

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2017 (21:31 IST)
लखनऊ। लोकतांत्रिक देश के लिए राजनीतिक पार्टी में 'आंतरिक लोकतंत्र' को महत्वपूर्ण मानते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि देश की गिनी चुनी पार्टियों में ही आंतरिक लोकतंत्र बचा है और भाजपा उनमें से एक है।
 
शाह ने यहां प्रबुद्धजनों के समागम कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, 'लोकतांत्रिक देश और जनता के लिए पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र महत्वपूर्ण है...गिनी चुनी पार्टियों में ही आंतरिक लोकतंत्र बचा है और उनमें से एक भाजपा है।' 
 
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं बचा, वो लोकतंत्र की सेवा नहीं कर सकती। वो ​पार्टियां घरानों, परिवारों और जातियों के आधार पर चलने लगती हैं । वहां प्रतिभा का महत्व नहीं होता। प्रतिभाशाली लोग किनारे कर दिए जाते हैं।
 
शाह ने कांग्रेस ​पर निशाना साधते हुए कहा कि सबको मालूम है कि सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे।' (लेकिन) मेरे बाद भाजपा का अध्यक्ष कौन बनेगा, यह तय ही नहीं हो सकता क्योंकि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है।' 
 
उन्होंने कहा कि जिसमें (भाजपा में) दमखम है, जनता के लिए संवेदना है, प्रतिभा है और जिसका निर्मल चरित्र होगा, वही अध्यक्ष बनेगा। किसी भी राजनीतिक दल के तीन मानक बताते हुए शाह ने आंतरिक लोकतंत्र के अलावा 'सिद्धांत' और 'विकास' को गिनाया।
 
उन्होंने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि पार्टी किन सिद्धांतों के आधार पर चल रही है। अगर पार्टी सिद्धांतों पर नहीं चल रही है तो अंत में परिवारवाद और जातिवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी बन जाती है। शाह ने इस कडी में भाजपा द्वारा 'सांस्कृति​क राष्ट्रवाद' और 'अंत्योदय' के सिद्धांत पर चलने का उल्लेख किया।
 
शाह ने कहा कि भाजपा की सरकारें जहां नहीं होतीं वहां, परिवारवाद होता है, घोटाले होते हैं, भ्रष्टाचार होता है, संपत्ति के लिए झगडे होते हैं। वहां पार्टी नाम की चीज नदारद होती है लेकिन भाजपा की सरकारें जहां जहां बनीं, सब जगह विकास हो रहा है । भाजपा शासन में आती है तो 'विकास' सबसे आगे होता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

अगला लेख
More