dharma sangrah

अमरनाथ यात्रा के इस रास्ते पर छुपे हैं आतंकी, 1 जुलाई से हो रही यात्रा प्रारंभ

Webdunia
शुक्रवार, 28 जून 2019 (10:25 IST)
नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान समर्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद के आतंकी बालटाल रूट से आयोजित होने वाली इस अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा के दो रूटों में से बालटाल रूट एक है। इस रूट पर 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। हालांकि इस बार की यात्रा में पहले से कहीं ज्यादा कड़े इंतजाम किए गए हैं।
 
खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा को लेकर मल्टी एजेंसी सेंटर की ओर से जारी किए गए स्पेसिफिक अलर्ट के मुताबिक जम्‍मू-कश्मीर के गांदरबल और कंगन इलाके की पहाड़ियों में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया रिपोर्ट सामने आई है। 
 
गौरतबल है कि गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को ही आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम को लेकर किसी भी तरह के संतुष्टि के भाव के खिलाफ अधिकारियों को चेताया और तीर्थयात्रियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसपीओ) को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है। गृहमंत्री शाह की अगुवाई में हुई समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए आतंरिक सुरक्षा के विशेष सचिव एपी माहेश्वरी ने कहा कि मंत्री ने निर्देश दिया कि पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों या ड्यूटी स्टाफ द्वारा कभी भी संतुष्टि का भाव नहीं आना चाहिए।
 
उन्होंने बताया, 'कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। एसपीओ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर इंतजामों की निगरानी करनी चाहिए।' माहेश्वरी ने कहा, ‘उन्होंने (शाह ने) हिंसा मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से सतर्क रहने और सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए।' उन्होंने बताया कि मंत्री ने काफिलों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की अहमियत पर बल दिया और खासकर काफिलों को वक्त पर रवाना करने पर जोर दिया। (एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख