अजय माकन का दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (11:20 IST)
नई दिल्‍ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माकन ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा, 2015 विधानसभा चुनाव के बाद से ही उन्हें दिल्ली के सभी नेताओं का सहयोग मिला, कठिन परिस्थितियों में ये आसान नहीं था। इसके लिए ह्रदय से आभार!


उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि माकन ने गुरुवार को दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपने स्वास्थ्य को मुख्य कारण बताया है।

गौरतलब है कि माकन का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था। अभी कुछ दिन पहले ही उनके इस्तीफे की खबरें आई थीं, हालांकि बाद में उन्होंने इसका खंडन किया था और कहा था कि वे इलाज करा रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया।

दिल्ली की राजनीति में इन दिनों अचानक हलचल बढ़ी है तथा लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हाथ मिला सकते हैं। माकन आप के साथ दिल्ली में गठबंधन के पक्ष में नहीं थे और उनके इस्तीफे के बाद दोनों दलों के बीच समझौता होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More