लोकसभा में आडवाणी को फिर मिली यह जिम्मेदारी...

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (07:54 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने लोकसभा आचार समिति का फिर से अध्यक्ष नामित किया है। आडवाणी के साथ-साथ अन्य सभी 14 सदस्यों को भी अगला कार्यकाल दिया गया है।
 
आचार समिति अपने पास भेजे जाने वाली अनैतिक आचारण से जुड़ी हर शिकायत की पड़ताल करती है।
 
आचार समिति को जब कभी जरूरत महसूस होती है, तब वह किसी सदस्य के अनैतिक आचरण से जुड़े विषयों सहित एथिक्स से जुड़े विषयों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच करने को स्वतंत्र है। वह कार्रवाई के लिए उपयुक्त सिफारिशें भी करती हैं।
 
लोकसभा की एक बुलेटिन के मुताबिक सदन की बैठक से अनुपस्थित सदस्यों पर समिति के लिए पी करूणाकरण को और सरकार के आश्वासनों पर समिति के लिए रमेश पोखरियाल निशंक को अध्यक्ष नामित किया गया है।
 
सदन के पटल पर रखे जाने वाले कागजातों पर समिति और ‘सर्बोडिनेट लेजीस्लेशन’ पर कमेटी का अध्यक्ष फिर से क्रमश: चंद्रकांत बी खैरे और दिलीपकुमार मनसुखलाल गांधी को नामित किया गया है।
 
लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबुदुरई को निजी सदस्य विधेयक एवं प्रस्ताव पर कमेटी का अध्यक्ष नामित किया गया है। उन्हें मनसुखलाल की जगह नामित किया गया।
 
थंबीदुरई को स्थानीय क्षेत्र विकास योजना पर समिति का भी फिर से अध्यक्ष नामित किया गया है। यह समिति ‘एमपीलैड’ योजना को लागू किए जाने की समीक्षा करती है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

भारत यूं ही कोयला निकालता रहा तो दोगुना होगा मीथेन उत्सर्जन

कांग्रेस नेता हुड्‍डा ने बताया, 10 साल बाद भाजपा को क्यों याद आई लाडो लक्ष्मी योजना?

Ground Report : तिरुपति के लड्डू प्रसाद में पशु चर्बी वाला घी, कमीशन के लालच में आस्था से खिलवाड़, क्या है सच

अगला लेख
More