Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

100 आदर्श स्मारकों को बनाया जाएगा स्‍वच्‍छ

हमें फॉलो करें 100 आदर्श स्मारकों को बनाया जाएगा स्‍वच्‍छ
, गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (18:44 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा ने गुरुवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय अपने सभी स्मारकों की स्वच्छता के प्रति वचनबद्ध है और प्रारंभ में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अंतर्गत देश के 100 आदर्श स्मारकों में सफाई का काम किया जा रहा है। 
                    
डॉ. शर्मा ने यहां हुमायूं के मकबरे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लिया। संस्कृति मंत्रालय और एएसआई ने इस सफाई अभियान की योजना बनाई थी। स्वच्छता अभियान में संस्कृति मंत्रालय तथा एएसआई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और कूड़ा-कचरा उठाया।  
               
डॉ. शर्मा ने लोगों से देश को कूड़ामुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता की बड़ी परिकल्पना को पूरा करने के लिए संस्कृति मंत्रालय प्रतिबद्ध है और आज के बाद से हर महीने एक सप्ताह आदर्श स्मारकों की स्वच्छता के लिए समर्पित किया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेड़ा गर्क हो कश्मीरी नेताओं का, हमें भूखा मार दिया...