Chhattisgarh : सुकमा में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 31 अगस्त 2024 (00:18 IST)
5 Naxalites surrendered in Sukma Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया तथा सुरक्षाबलों ने 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के लिए लगाई गई 3 बारूदी सुरंग का पता लगाया।
 
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के लिए लगाई गई तीन बारूदी सुरंग का पता लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज महिला माओवादी दुधी भीमे तथा वेट्टी राजा, वंजाम गंगा, दुधी पोज्जा और कवासी भीमा ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 3 महिला नक्सली ढेर
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की 'खोखली' और 'अमानवीय' विचारधारा से निराश होकर आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पुलिस दल पर हमले से पहले रेकी करने, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बम लगाने, सड़कें खोदने तथा पोस्टर और बैनर लगाने में शामिल थे।
 
उन्होंने बताया कि नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने किस्टाराम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटकपल्ली गांव के निकट वेको हिडमा और मदकम नंदा नामक दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: Chattisgarh: बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे 1 इनामी नक्सली समेत 5 गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड, 208वीं कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया। वह नवंबर 2023 में डब्बामरका गांव में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग लगाने की घटना में शामिल थे। इस घटना में दो ग्रामीण घायल हुए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाई गई तीन बारूदी सुरंग का पता लगाया। ये बारूदी सुरंग मोकुर और पेद्दागेलुर गांव के जंगल के बीच लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 168वीं बटालियन का एक दल बारूदी सुरंगों को हटाने का अभ्यास कर रहा था। इस दौरान उन्हें बारूदी सुरंग की जानकारी मिली।
ALSO READ: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 12 नक्सली मार गिराए, महाराष्ट्र सरकार ने दिया 51 लाख का इनाम
अधिकारियों ने बताया कि बाद में सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने बमों को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि माओवादी अक्सर बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More