रोहिंग्या लोगों को अवैध तरीके से भारत लाने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (16:47 IST)
लखनऊ। म्यांमार के रोहिंग्या लोगों को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कराने और जालसाजी कर तैयार दस्तावेजों के आधार पर यहां बसाने एवं विभिन्न मांस (मीट) फैक्ट्रियों में मजदूर के रूप में रोजगार दिलाने वाले मानव तस्करी गिरोह के 2 सदस्यों को यूपी एटीएस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी मूलत: म्यांमार के ही रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश में रहकर मानव तस्करी का काम कर रहे थे। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (यूपीएटीएस) को सूचना मिली थी कि म्यांमार निवासी रोहिंग्या लोगों का एक गिरोह समुदाय के अन्य लोगों को बांग्लादेश सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत लाता है तथा उनको देश और प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्थापित करता है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य इसके बाद फर्जी तरीके से उनके भारतीय दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि तैयार कराते हैं और उन्हें भारतीय नागरिक के तौर पर विभिन्न मीट फैक्ट्रियों में मजदूरी का काम दिलाते हैं तथा उनसे धन उगाही करते हैं।

यूपी एटीएस ने रविवार को अलीगढ़ से मोहम्मद फारुख को और उन्नाव से शाहिद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारतीय पासपोर्ट व पांच लाख रुपए नकद बरामद किए गए है। यूपी एटीएस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। फारुख और शाहिद मूल रूप से ग्राम तमचन थाना मगरू जिला आकियाब, म्यांमार के रहने वाले हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More