1971 भारत-पाक युद्ध के नायक भैरोंसिंह राठौड़ का निधन, 'बॉर्डर' फिल्म में सुनील शेट्‍टी ने निभाई थी भूमिका

Webdunia
सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (17:10 IST)
जोधपुर/नई दिल्ली। राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व जवान भैरोंसिंह राठौड़ का सोमवार को जोधपुर में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
 
भारत-पाकिस्तान के इस युद्ध पर बनी बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'बॉर्डर' में अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनका किरदार निभाया था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक ट्वीट किया, ‘जांबाज भैरों सिंह राठौड़ ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-जोधपुर में अंतिम सांस ली।’
 
भैरोंसिंह राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने शनिवार को बताया था कि उनके पिता को तबीयत बिगड़ने और उनके अंगों में लकवा आने के बाद 14 दिसंबर को जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
<

Rest in Power Naik Bhairon Singh Ji. Heartfelt condolences to the family https://t.co/5A531HeouG

— Suniel Shetty (@SunielVShetty) December 19, 2022 >सवाई सिंह ने कहा कि चिकित्सकों ने हमें बताया कि मेरे पिता को संभवतः ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। वह पिछले कुछ दिनों के दौरान कभी गहन चिकित्सा कक्षा (आईसीयू) में अथवा उससे बाहर रहे हैं। सवाई सिंह का परिवार जोधपुर से करीब 120 किमी दूर सोलंकियातला गांव में रहता है।
 
वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में राठौड़ को थार रेगिस्तान में लोंगोवाला चौकी पर तैनात किया गया था, जो एक छोटी सी बीएसएफ इकाई की कमान संभाल रहे थे और उनके साथ सेना की 23 पंजाब रेजिमेंट की एक कंपनी थी। यह इन लोगों की बहादुरी थी, जिसने 5 दिसंबर, 1971 को इस स्थान पर एक हमलावर पाकिस्तानी ब्रिगेड और टैंक रेजिमेंट को तबाह कर दिया था।
 
उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें 1972 में सेना पदक मिला। युद्ध के दौरान 14वीं बीएसएफ बटालियन के साथ तैनात, भैरोंसिंह राठौड़ 1987 में सेवानिवृत्त हुए थे।
<

1971 के युद्ध के नायक भैरों सिंह राठौड़ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

लोंगेवाला पोस्ट पर सेना के साथ@BSF_India की एक छोटी सी टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अपने पराक्रम से दुश्मन को परास्त कर भारत माता का मस्तक ऊँचा किया।
उनकी वीरता पर हर भारतीय को हमेशा गर्व रहेगा। pic.twitter.com/FqFwbHvP3u

— Amit Shah (@AmitShah) December 19, 2022 >
अमित शाह ने दुख व्यक्त किया : केन्द्रीय गृहमंत्री ने राठौड़ के निधन पर ट्‍वीट कर कहा- पिछले वर्ष अपने जैसलमेर के प्रवास पर भैरोंसिंह राठौड़ जी से भेंट हुई थी, मातृभूमि के लिए प्रेम और देशभक्ति की जो ज्वाला उनके दिल में थी वो सचमुच अद्वितीय थी। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति
 
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्‍टी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 
 
Show comments

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख
More