राष्ट्र ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी 127वीं जयंती पर किया याद

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2016 (12:12 IST)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सोमवार को देश ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 127वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।' मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यहां 'शांति वन' में नेहरू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित दी। आयोजन के अंत में गणमान्य व्यक्तियों ने हवा में तिरंगे गुब्बारे छोड़े। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए।
 
नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के घर में हुआ था। उनका जन्मदिन देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि बच्चों को वह बहुत चाहते थे। वह 1964 में अपनी मृत्यु तक प्रधानमंत्री रहे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More