5 राज्यों के 10 शहरों में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, 5 दिन रहेगा 'लू' का कहर

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (11:15 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि लंबे समय तक सूखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति गंभीर हो गई है। महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप अगले चार से पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
 
चंद्रपुर में 43.4 डिग्री, पिलानी में 43.1 डिग्री, अकाली में 43.1 डिग्री, चुरू में 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायचुर में 42.8 और कांगड़ा में 42.6 तापमान दर्ज किया गया। 
 
गुजरात के भुज में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरेली में पारा 41.5 डिग्री पर पहुंच गया। राजकोट और सुरेंद्रनगर में तापमान 41.3 डिग्री था तो अहमदाबाद में गर्मी का पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया।
 
मध्यप्रदेश के 20 जिलों में लू का कहर : मध्यप्रदेश के 20 जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। प्रदेश में सबसे ज्यादा 42.1 डिग्री तापमान खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, सतना, सीधी, टीकमगढ़ में लू चली। राज्य में आज भी लू चलने की आशंका है। 
 
दिल्ली में गर्मी की मार : दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को भीषण गर्मी पड़ी और अधिकतम तापमान तीन स्थानों पर 41 डिग्री को पार कर गया। दिल्ली में आठ मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया। नरेला, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केंद्रों पर तापमान क्रमश: 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.4 डिग्री सेल्सिययस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
क्या होती है लू : मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। इसे हीट वेव भी कहा जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बुल्डोजर एक्शन पर लगाई रोक

पिछले 10 वर्षों में जॉबलॉस ग्रोथ, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

पीएम मोदी बोले, मेरे गणेश पूजन में भाग लेने पर कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भड़के

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

अगला लेख
More