गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, गिरफ्त में 5 आतंकी, भारी मात्रा में मिला विस्फोटक

Webdunia
गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (19:12 IST)
श्रीनगर। गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि 5 आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि एक बड़ी कामयाबी के तहत श्रीनगर पुलिस ने जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। हजरतबल इलाके से दो ग्रेनेड बरामद किए गए। गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े हमले को रोका गया।
 
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सदरबल हजरतबल का ऐजाज अहमद शेख, असार कॉलोनी हजरतबल का उमर हमीद शेख और इम्तियाज अहमद चिकला, इलाहीबाग सौरा का साहिल फारुख गोजरी और सदरबल हजरतबल का नसीर अहमद मीर शामिल है।
 
लश्कर से संबंध रखने वाला गिरफ्तार : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान पुलवामा जिले के डंगरपोरा पड़गामपोरा के निवासी इश्फाक अहमद डार उर्फ महीद के रूप में की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक लश्कर ए तोइबा के सक्रिय आतंकवादियों की सहायता कर रहा था।
 
जांच के अनुसार डार क्षेत्र के नागरिकों को धमकाने और डराने और अवंतीपोरा में सक्रिय लश्कर ए तय्यबा के आतंकवादियों की सहायता करने में शामिल था। अवंतीपोरा पुलिस थाने में संबंधित कानून की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More