Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रंप की बेटी इवांका नेे पहनी भारतीय शेरवानी, जानिए क्या है इसमें खास

हमें फॉलो करें ट्रंप की बेटी इवांका नेे पहनी भारतीय शेरवानी, जानिए क्या है इसमें खास
, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (16:38 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका भारत दौरे के दूसरे दिन भारतीय परिधान में नजर आईं। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में परंपरागत स्वागत के अवसर पर इवांका भारतीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई भारतीय परिधान पहनकर आईं।
 
इवांका पश्चिम बंगाल की सिल्क से बनी शेरवानी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। यह शेरवानी मुर्शिदाबाद से लाए गए और हथकरघे से बुने रेशम के कपड़े से बनाई गई थी।
 
डिजाइनर अनीता डोंगरे ने बताया कि कहा कि शेरवानी एक सदाबहार परिधान है। यह स्टाइल हमने 20 वर्ष पहले तैयार की थी और अच्छी बात यह है कि यह परिधान आज भी कितनी खूबसूरती के साथ प्रासंगिक बना हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि एक दमदार, अलग नजर आने वाला परिधान शेरवानी हर रंग में करिश्माई लगता है लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर सदाबहार नीला, सफेद और काला रंग पसंद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बढ़ सकती है एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समयसीमा