यूजर्स क्‍यों कर रहे बबीता फोगाट के खि‍लाफ ये मांग?

नवीन रांगियाल
एक विवादित बयान के बाद बबीता फोगाट का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग कर रहे कई यूजर्स
बबीता के सपोर्ट में भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया भी उतर आए।

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकीं स्टार रेसलर बबीता फोगाट ने एक ऐसा बयान दे द‍िया क‍ि लोग उनके ट्वि‍टर अकांउट को ससपेंड करने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, उन्‍होंने जमातियों को लेकर ट्वीट किया था, इसके ल‍िए सोशल वह ट्रोल हो गईं। ज‍िसके बाद यह वि‍वाद हो गया। हालांक‍ि इससे पहले भी उन्होंने अपना एक विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया था।

अर्जुन अवॉर्डी 30 साल की महिला रेसलर बबीता ने लिखा था,

'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।'

उनके इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने इस पर विरोध दर्ज करना शुरु कर द‍िया। और वो लोगों के न‍िशाने पर आ गईं। यहां तक क‍ि लोगों ने उनका ट्वि‍टर अकांउट ससपेंड करने की मांग कर डाली।

बता दें क‍ि 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता हाल में भाजपा में शामिल हो गई थीं, वे हरियाणा में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं जहां से वे हार गई थी। इसके साथ ही 2016 में बबीता और उनकी बड़ी बहन गीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'दंगल' रिलीज हुई थी।

बबीता के सपोर्ट में भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया भी उतर आए। बजरंग ने लिखा, 'मिल्खा सिंह, मेरी कोम, पान सिंह तोमर, गीता और बबीता फोगाट, इन पर फिल्म इसलिए बनी क्योंकि वे इस योग्य थे। सरकार खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, ओर आप क्या कर रहे हो।'

उल्‍लेखनीय है क‍ि बबीता ने अपने एक और ट्वीट में ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल का भी सपोर्ट क‍िया था। ट्व‍िटर ने इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। रंगोली ने जमातियों के बारे में विवादित लिखा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More