Hanuman Chalisa

मप्र में मतदान अधिकारियों के वाहनों पर पथराव, 43 पर प्रकरण दर्ज

Webdunia
बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (12:14 IST)
सांकेतिक फोटो

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के कचनार थाना पुलिस ने मतदान अधिकारियों के वाहनों में पथराव करने की घटना के मामले में 43 ग्रामीणों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मूडरा कचनार के 42 ग्रामीणों पर प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल, मतदान के दिन मूडरा कचनार गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वोट डलवाने का प्रयास करने पर ग्रामीणों ने विवाद करते हुए मामूली पथराव भी किया था, जिससे निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों के वाहनों के कांच फुट गए थे।

पांच दिन पुराने इस मामले में दर्ज कराए गए प्रकरण में गांव के 13 लोगों को नामजद और 30-35 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। ग्रामीण प्रकरण को झूठा बताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर ही फर्जी मतदान के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मतदान का बहिष्कार कर देने से शाम पांच बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया, लेकिन वोटिंग का समय खत्म होने के बाद अधिकारी फर्जी वोटिंग कराना चाह रहे थे और ग्रामीणों ने अधिकारियों को फर्जी वोटिंग कराने से रोका था, इससे विवाद हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

अगला लेख