Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : कांग्रेस के 10 वर्तमान विधायकों के टिकट खतरे में

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (15:04 IST)
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस काफी फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। खबर तो यह भी है कि पार्टी 10 वर्तमान विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी उन्हीं चेहरों पर दांव लगाने का मन लिया है, जिनके जीतने की संभावना ज्यादा है।
 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी इस बार ज्यादा से ज्यादा युवा उम्मीदवारों को मौका देने का मन बना रही है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि तीन बार से अधिक चुनाव हार चुके नेताओं को इस बार टिकट नहीं दिया जाए। इन सीटों पर पार्टी नए चेहरे उतारने जा रही है।
 
हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी 46 नामों पर अपनी मुहर लगा चुकी है, साथ ही 10 वर्तमान विधायकों को टिकट मिलेगा या नहीं इस पर संशय बना हुआ है।
 
जिन 10 विधायकों के टिकट खतरे में बताए जा रहे हैं उनमें लाखनसिंह यादव (भितरवार), इमरती देवी (डबरा), शकुंतला खटीक (करैरा), दिनेश अहिरवार (जतारा), रामपालसिंह (ब्यौहारी), सरस्वती सिंह (चितरंगी), संजयसिंह उइके (बैहर), प्रतापसिंह लोधी (जबेरा), सुखेन्द्रसिंह (मऊगंज) और रमेश पटेल (बड़वानी) हैं। 
 
इसके अलावा जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया, सुरखी से गोविंदसिंह राजपूत, सेमरिया से अभय मिश्र, नरियावली से सुरेन्द्रसिंह चौधरी, छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी, सोनकच्छ से सज्जनसिंह वर्मा, सांची से प्रभुराम, खुरई से अरुणदय चौबे, टीकमगढ़ से यादवेन्द्रसिंह और भोपाल मध्य से पीसी शर्मा को टिकट मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, मुस्लिम हमें काफिर कहते हैं, हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर क्‍यों चलते हो

मानसून पर 'विलेन' अल नीनो का ग्रहण : 5 राज्यों में सूखे का खतरा, IMD की चिंताजनक चेतावनी

इंदौर में री-नीट का नकली पेपर 200 छात्रों को बेचा, एआई से बनाया था पर्चा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

NEET Re-Exam 2026: कितना कठिन था पेपर, कट-ऑफ पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट्स एनालिसिस

Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरने के बाद अचानक रॉकेट बना सोना, जानें 22 जून को आपके शहर में 22K और 24K का भाव

अगला लेख