Hanuman Chalisa

Moral Stories Hindi: जब मर गया सम्राट का प्रहरी

Webdunia
एक शाम एक सम्राट अपने महल में प्रवेश कर रहा था तो उनने देखा की बड़े से द्वार पर एक बूढ़ा प्रहरी खड़ा है और पुरानी तथा पतली सी वर्दी उसने पहन रखी है और वह भी सर्दी के दिन में।
 
सम्राट ने रथ को रुकवाया और रथ से उतरकर वह उसके पास गया और उसने बूढ़े प्रहरी से पूछा, 'सर्दी नहीं लग रही?'
 
प्रहरी ने बड़ी ही विनम्रता से कहा, बहु‍त लग रही है सम्राट परंतु क्या करूं। गर्म वर्दी है नहीं है मेरे पास, इसलिए सहना को करना ही पडेगी।।
 
सम्राट ने कहा, 'ठीक है, मैं अभी महल के भीतर जाकर अपना ही कोई गर्म जोड़ा भेजता हूं तुम्हे।'
 
यह सुनकर प्रहरी प्रसन्न हो गया और सम्राट को झुककर धन्यवाद देने लगा। अब उसके भीतर एक उम्मीद जाग गई थी।
 
सम्राट भीतर गया और किसी काम में उलझकर भूल ही गया कि उसे प्रहरी के लिए गर्मी वर्दी भेजना है। प्रात: काल उस द्वार पर उस बूढ़े प्रहरी की अकड़ी हुई लाश मिली और पास ही भूमि की मिट्टी पर उसकी अंगलियों से लिखी गई ये सीख भी, सम्राट दीर्घायु हों! वे हमेशा तरक्की करें। मैं कई वर्षों से सर्दियों में इसी पतलीसी वर्दी में पहरा दे रहा था। परंतु कल रात आपके द्वारा गर्म वर्दी देने के वादे ने मेरी जान निकाल दी।
 
सीख : व्यक्ति को किसी से भी किसी भी प्रकार की उम्मीद नहीं करना चाहिए। उम्मीद और सहारे आदमी को भीतर से खोखला और कमजोर कर देते हैं। अपनी शक्ति के बल पर ही जीना चाहिए। खुद की शक्ति पर भरोसा करना सीखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख