प्रेग्नेंसी में योगाभ्यास करने के हैं कई फायदे...

Webdunia
प्रेग्नेंसी और योगाभ्यास
 
- सविता बिरला
 
मां बनने का अर्थ है जीवन में नई जिम्मेदारियों से रूबरू होना। एक स्त्री, जो मां बनने वाली है, उसे अपने आपको मानसिक व शारीरिक तौर पर तैयार करना बहुत जरूरी है और यह मानसिक व शारीरिक विकास हमें योगाभ्यास से प्राप्त होता है। 
 
अक्सर हम महिलाएं घरेलू काम को ही व्यायाम समझ लेती हैं, पर यह पूरी तरह सही नहीं है। योगाभ्यास भी गर्भ संस्कार का हिस्सा है। जो स्त्री गर्भकाल में योगाभ्यास करती है, वह स्वस्थ शिशु को जन्म देती है। योगाभ्यास न केवल मां की प्रसव पीड़ा को कम करता है, बल्कि ऐसी कई बीमारियों जैसे बीपी, मधुमेह, पीठ में दर्द, पैरों में वैरीकोज वेन्स की स्थिति, अजीर्ण आदि बीमारियों को नियंत्रण में रखता है। योगाभ्यास रक्त संचार को सही रखने में सहायता करता है। 
 
मां का काम सिर्फ शिशु को जन्म देना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को तैयार करना है इसलिए यह जरूरी है कि शिशु का मानसिक व शारीरिक विकास हो और यह योगाभ्यास से संभव है। 

 
महाभारत में सुभद्रा ने गर्भकाल में ही अभिमन्यु को चक्रव्यूह भेदने की शिक्षा दे दी थी। आज के युग में देवसेना ने बाहुबली जैसे पुत्र को जन्म दिया। वैसे कोई भी स्त्री एक महान व्यक्तित्व को जन्म दे सकती है इसलिए स्त्री के गर्भ में शिशु के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी जरूरी है। गर्भवती महिला अपने संस्कार उसे गर्भ में ही दे सकती है। 
 
रिसर्च से तो यह भी पता चला है कि जो महिला जिस तरह का संगीत गर्भकाल में सुनती है, वैसा ही गीत और संगीत बच्चे को सुनना अच्‍छा लगता है और उसे वहीं संगीत गर्भकाल से याद हो जाता है। 
 
गर्भवती महिला को सभी तरह के आसन करने की सलाह नहीं दी जाती, एक योग शिक्षक के निर्देशन में योगाभ्यास करना चाहिए। गर्भकाल में योगाभ्यास में आसन, मंत्र, मेडिटेशन, गर्भ संस्कार व कई तरह की प्राणक्रिया व मुद्रा का अभ्यास कराया जाता है। ये क्रियाएं गर्भ में पल रहे शिशु के हर महीने के विकास को समझकर करवाई जाती हैं।
 
योगाभ्यास से शिशु के जन्म के बाद मां की शारीरिक क्षमता जल्दी वापस आ जाती है। समाज में आज भी योगाभ्यास को स्वास्थ्य व बीमारियों से बचाने के लिए समझते हैं। हमें यह गलतफहमी को दूर करना होगा तथा सभी को सहजा करना होगा। नियमित योगाभ्यास से एक खुशहाल और स्वस्थ गर्भावस्था का आनंद ले सकते हैं व एक नई पीढ़ी के निर्माण में सहयोग दे सकते हैं। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

अगला लेख
More