sawan somwar

स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (17:09 IST)
अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश)। आईआईटी-मुंबई के एक वैज्ञानिक ने स्मार्ट फोन के लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है।
 
आईआईटी-मुंबई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर गिरीश कुमार ने स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने वालों को आगाह किया है कि वे एक दिन में 30 मिनट से अधिक समय तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल ना करें।
 
अलीग मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की ओर से आयोजित एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि हाल के मेडिकल अनुसंधान ने पुष्टि कर दी है कि सेल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से किशोरों में मस्तिष्क कैंसर का जोखिम 400 फीसदी तक बढ़ जाता है।
 
प्रोफेसर कुमार ने स्मार्ट फोन के खतरों को लेकर हाल ही में भारत सरकार को ​एक रिपोर्ट भी सौंपी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सबसे अधिक खतरा है क्योंकि उनके सिर की सतह अपेक्षाकृत नरम और पतली होती है और उसमें रेडियेशन का खतरा अधिक रहता है।
 
कुमार ने कहा कि सेल फोन के रेडियेशन से पशुओं और पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इससे शरीर के डीएनए पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेषकर युवाओं को जोखिम अधिक है। नींद से जुडी दिक्कतें, पार्किन्सन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के मूल में भी स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल है।
 
उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी को हम त्याग नहीं सकते लेकिन अगर सेल फोन के खतरों को लेकर समाज में जागरूकता नहीं पैदा की गई तो बड़ी चूक होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में नगर निगम के उपचुनाव स्थगित, आयोग पहुंचा वोटर लिस्ट विवाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

अगला लेख