Hanuman Chalisa

सस्ते Nokia 1 के साथ जियो का कैश बैक ऑफर

Webdunia
मंगलवार, 27 मार्च 2018 (08:51 IST)
एचएमडी ग्लोबल ने एंड्राइड गो एडिशन के स्मार्टफोन्स के पहले बैच में Nokia 1 फोन को भारत में लांच किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपए है। यह मोबाइल फोन आउटलेट्स पर लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Nokia 1 को पहली बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था।

Nokia 1 स्मार्टफोन 28 मार्च को रिटेल आउटलेट्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह नीला और ग्रे, और पीला और गुलाबी रंग के कवर ऑप्शन के साथ मिलेगा। इस फोन पर रिलायंस जियो का कैशबैक ऑफर मिलेगा। इस ऑफर के अंतर्गत यूजर को 2,200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा।

साथ ही 60जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा, सभी Nokia 1 उपयोगकर्ता सर्विसेज द्वारा कोटक 811 सेविंग अकाउंट खोलने और परिचयात्मक अवधि में 1000 रुपए की प्रारंभिक जमा के साथ इसे सक्रिय करके 12 महीने के दुर्घटनाग्रस्त क्षति बीमा मिलेगा। Nokia 1 खरीदारों के लिए रेडबस के माध्यम से पहली सवारी बुकिंग पर 20 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। 

इस स्मार्ट फोन की खूबी यह है कि यह एंड्राइड Oreo (गो एडिशन) पर चलाता है। ओएस को 1जीबी रैम या उससे कम डिवाइस के लिए अनुकूलित किया गया है। इसमें आपको ओएस के लिए ऑप्टिमाइज किए गए व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित कई एप्स गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करने का ऑप्शन मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो Nokia 1 में 4.5-इंच FWVGA (480×854 पिक्सल) IPS डिसप्ले दिया गया है।

इसके साथ ही यह 1.1GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737M SoC पर आधारित है। फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल कैमरा बैक में फिक्सड लेंस और एलईडी फ्लैश दिया गया है।

फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दो मेगापिक्सल फिक्सड फोक्स कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,150 एमएच की बैटरी है। 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी / जी / एन, ब्लूटूथ वी 4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर इस फोन में उपलब्ध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख