2024 में लड़कियों के ये 5 नाम बहुत पसन्द किए जाएंगे, बहुत सुन्दर है इनका अर्थ

अगर आप भी बिटिया के लिए सुन्दर और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं तो ये हैं कुछ अर्थपूर्ण विकल्प

WD Feature Desk
hindu baby girl names

Trending Baby Girls Names of 2024 in Hindi: क्या आप भी 2024 में पेरेंट्स बनने वाले हैं या घर में नन्ही परी का आगमन हो चुका है? तो निश्चित ही आप भी बिटिया के लिए सुन्दर और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे होंगे। घर में बच्चे का जन्म जितना खास होता है उससे भी कहीं ज्यादा खास होता है उसका नाम। बच्चे के लिए जो नाम पेरेंट्स सेलेक्ट करते हैं वह ताउम्र उसी से जाना जाता है। खासकर जब बात बिटिया के नाम की आती है, तो पेरेंट्स को ज्यादा उत्सुकता होती है। नए साल में आप भी घर में नन्ही परी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उसके लिए किसी नाम की तलाश कर रहे हैं, तो वो खत्म होने वाली है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं 2024 में ट्रेडिंग रहने वाले लड़कियों के नाम और उसके अर्थ।ALSO READ: 2024 में ट्रेंड में रहने वाले हैं अ अक्षर से शुरू होने वाले लड़कों के ये यूनिक नाम

2024 में ट्रेंड में रहने वाले हैं लड़कियों के ये यूनीक नाम

सावी: सावी माता लक्ष्मी के सुन्दर नामों में से एक है। भाग्य और धन की देवी माँ लक्ष्मी की कृपा से परिपूर्ण यह नाम आपकी बेटी के लिए बहुत शुभ होगा।

इला: धरती माता का ही एक नाम है इला। इला नाम सुनने में भी बहुत सुन्दर लगता है। धरती के गुणों का प्रभाव इस नाम में भी महसूस किया जा सकता है।  

वृंदा: वृंदा का अर्थ है तुलसी। आपने वृन्दावन शब्द पहले भी सुना होगा। वृंदा उसी से प्रेरित नाम है।

धैर्या: यह नाम धैर्य से प्रेरित है जिसका अर्थ है धैर्यवान।

क्षिप्रा: क्षिप्रा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रवाहित एक पवित्र नदी है। यह एक पौराणिक नाम है जिसे आप अपनी बेटी के लिए रख सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी छोड़ते हैं बाथरूम को गीला? हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

विटामिन B12 की कमी कितने दिन में पूरी होती है? जानिए क्या खाएं

Janmashtami Decoration Ideas : जन्माष्टमी पर कैसे कैसे सजाएं झांकी

जन्माष्टमी पर कान्हा को अर्पित करें उनका मनपसंद भोग, जानें कैसे बनाएं

बेटे का नामकरण करिए श्री कृष्ण के इन सुन्दर नामों पर, निखर जाएगा लाड़ले का व्यक्तित्व

सभी देखें

नवीनतम

जयंती विशेष : मदर टेरेसा का जन्मदिन, जानें 25 खास बातें...

sant gyaneshwar jayanti: संत ज्ञानेश्‍वर की जयंती पर जानें उनका जीवन परिचय

हर माता-पिता को बच्चों के साथ जरूर बिताने चाहिए दिन के ये 9 मिनट, जानिए किस समय बच्चों को कितना टाइम देना है जरूरी

क्या बच्चे को आइने में चेहरा दिखाने से दांत निकलने में होती है परेशानी? जानें क्या है सच्चाई

और भी गम हैं इंजीनियरिंग के, भ्रष्टाचार के सिवा...!

अगला लेख
More