सूर्य के राशि परिवर्तन का पर्व है मकर संक्रांति

Webdunia
हिन्दू धर्म के अनुसार पृथ्वी पर साक्षात देवता माने जाने वाले सूर्यदेव का अत्यंत महत्व है, इसलिए इनके विभि‍न्न राशि‍यों में भ्रमण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वैसे तो यह एक खगोलीय घटना है, परंतु सूर्यदेव के इस राशि परिवर्तन को आध्यात्मिक दृष्ट‍ि से भी खास माना गया है। मकर संक्रांति भी सूर्य के राशि परिवर्तन का ही पर्व है, जब सूर्य 6 माह दक्षि‍णायन में रहने के बाद, राशि परिवर्तन कर उत्तरायन होता है। हम इसे पर्व के रूप में मनाते हैं।
मकर संक्रांति पर्व का उल्लेख हमारे पुराणों में भी विशेष रूप से मिलता है। मत्स्य पुराण में जहां संक्रांति की व्रत विधि के बारे में बताया गया है, वहीं स्कंद पुराण में संक्रांति में दिए गए दान का महत्व समझाया गया है।
 
खगोल विज्ञान के अनुसार 14 या 15 जनवरी को प्रतिवर्ष सूर्य धनु राशि का भ्रमण पूर्ण करता है और मकर राशि में प्रवेश करता है। वैसे संक्रांति का अर्थ होता है संक्रमण काल या बदलाव का समय। अर्थात, संक्रांति उस काल या तिथि को कहते हैं जिस दिन सूर्य एक राशि में भ्रमण पूर्ण कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है।  
 
सूर्य जिस राशि में प्रवेश करता है, उसे उस राशि की संक्रांति माना जाता है। उदाहरण के लिए यदि सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है तो मेष संक्रांति कहलाती है, धनु में प्रवेश करता है तो धनु संक्रांति कहलाती है और 14 या 15 जनवरी को जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो इसे मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इसे पुण्यकाल माना जाता है और आध्यात्मिक उपलब्धियों एवं ईश्वर के भजन,पूजन, नाम स्मरण के लिए इस संक्रांति काल को विशेष फलदायी माना गया है।


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष में महाभरणी का है खास महत्व, गया श्राद्ध का मिलता है फल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

अगला लेख
More