Hanuman Chalisa

BJP नेताओं का दावा- दादर हनुमान मंदिर को नहीं गिराया जाएगा, नोटिस पर लगाई रोक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (22:54 IST)
Dadar Hanuman temple case : मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक मंदिर को गिराने के लिए रेलवे की ओर से जारी नोटिस पर रोक लगा दी गई है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शनिवार को यह दावा किया। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसे नियमों के अनुसार नियमित किया जाएगा। रेलवे ने मंदिर के न्यासी/पुजारी को चार दिसंबर को भेजे नोटिस में कहा था कि यह संरचना एक अतिक्रमण है और इसकी स्वामित्व वाली भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण किया गया है।
 
सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा नोटिस को लेकर भाजपा पर निशाना साधे जाने के एक दिन बाद यह बयान दिया है। भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि दादर हनुमान मंदिर को संरक्षित किया जाएगा।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस के साथ पटरी पर महाराष्ट्र की राजनीति
लोढ़ा, सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सटे दादर ईस्ट के प्लेटफॉर्म नंबर 12 के पास स्थित मंदिर गए। उन्होंने मंदिर के न्यासी से बातचीत की और आरती में भी शामिल हुए। विधायक कालिदास कोलंबकर, बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी मंदिर में मौजूद थे।
 
लोढ़ा ने कहा कि उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है और मंदिर को गिराने संबंधी नोटिस पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख ठाकरे ने शुक्रवार को दावा किया कि रेलवे ने कुलियों द्वारा बनाए गए 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को गिराने के लिए फतवा जारी किया है।
 
उन्होंने भाजपा के एक हैं तो सेफ हैं नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। मुंबई के मालाबार हिल के विधायक लोढ़ा ने मंदिर में दर्शन करने के बाद कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार हिंदुत्व और लोगों की चिंताओं को सुनती हैं।
ALSO READ: CM देवेंद्र फडणवीस बोले- महायुति को बड़ी जीत में हिंदुत्व ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
उन्होंने कहा, हम इस मंदिर के प्रति हिंदू समुदाय की भावनाओं को समझते हैं और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि इस पवित्र स्थान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। जब से हमें स्थिति के बारे में पता चला है तब से भाजपा नेता, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रेलमंत्री वैष्णव से बातचीत कर रहे हैं।
 
भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने मंदिर की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे। रेलवे ने मंदिर के न्यासी/पुजारी को चार दिसंबर को भेजे नोटिस में कहा था कि यह संरचना एक अतिक्रमण है और इसकी स्वामित्व वाली भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण किया गया है।
ALSO READ: किसानों की आत्महत्याएं महाराष्ट्र में चुनावी मुद्दा क्यों नहीं बना
इसमें कहा गया था कि इन संरचनाओं के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही दादर स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी बाधा आ रही है। रेलवे ने ढांचे को हटाने के लिए सात दिन का नोटिस दिया था। लोढ़ा ने कहा कि नोटिस पर रोक लगा दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

अगला लेख