उज्‍जैन में महाकाल भस्मारती सशुल्‍क करने का विरोध

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (22:19 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भस्मारती पर शुल्क लगाने और महाकाल भक्तों की दान की गई श्रद्धा निधि से सफाई का ठेका साढ़े तीन करोड़ में देकर षड्यंत्रपूर्वक की जा रही लूट के विरोध में महाकाल भक्त मंडल के सदस्य गुरुवार को यहां भूख हड़ताल पर बैठ गए।
    
मंडल द्वारा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लिए गए ऐसे निर्णयों के विरोध में देवास गेट चौराहे पर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब जम्मू कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों पर शुल्क लगाया था, तब इसका पूरजोर विरोध किया था।
    
मंडल के अरुण वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने भगवान महाकालेश्वर मंदिर पर होने वाली भस्मारती में शामिल होने के लिए लगाए जाने वाले आवेदन पर शुल्क लगा दिया है। एक तरफ घाटे का बजट बताकर दर्शन पर शुल्क लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर धर्मालुओं से एकत्रित दानराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी का अमेरिका दौरा, सुर्खियां बना 10 साल पुराना किस्‍सा, बराक ओबामा हो गए थे भावुक

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं, देश की 17वीं महिला CM

Bihar : UPSC परीक्षा पास किए बिना 18 साल का लड़का बना IPS Officer, दे रहा था समोसा पार्टी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Tirupati Prasadam Row : तिरुपति मंदिर के लड्डू, अमूल का घी, 7 के खिलाफ FIR, क्यों फैली अफवाह

PM मोदी मणिपुर तो जा नहीं रहे, यूक्रेन युद्ध रुकवाने की कोशिश कर रहे : असदुद्दीन ओवैसी

सभी देखें

नवीनतम

MP : युवक को पुलिस थाने की खिड़की से बांधा, वीडियो हुआ वायरल, एसआई सस्‍पैंड

PM Modi US Visit : डेलावेयर में बाइडन के घर पहुंचे PM मोदी, क्वाड मीटिंग से पहले मिले

Haryana Elections : महम में BJP उम्मीदवार कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के लिए चुनावी मुकाबला आसान नहीं

Delhi की CM आतिशी के सामने कई चुनौतियां, लंबित परियोजनाओं को देनी होगी गति

Bihar Flood : बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, CM नीतीश ने राहत शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

अगला लेख
More