गणपति घाट पर टाइगर ने गाय को बनाया शिकार, वन विभाग ने दी जंगल में न जाने की चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (09:17 IST)
Tiger In Ganpati Ghat : मध्यप्रदेश के धार जिले के गुजरी गांव में एक बाघ (Tiger) का मूवमेंट हुआ है। यहां के गणपति घाट क्षेत्र में 2 दिनों से एक टाइगर घूम रहा है। इस टाइगर ने एक गाय का शिकार भी किया हैऔर एक बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वन विभाग की टीम द्वारा उसकी सर्चिंग जारी है और उसने जंगल में न जाने की चेतावनी दी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टाइगर को मंदिर के पुजारी ने पहली बार बुधवार सुबह 10 बजे रोड क्रॉस करते हुए देखा था। इसके बाद शाम करीब 4.30 बजे उसे घाट पर खड़ा देख किसी ने उसका वीडियो बनाया। संभावना जताई जा रही है कि महू क्षेत्र में घूमने वाला टाइगर ने ही इस ओर रुख किया हो और यह वही टाइगर हो।
 
टाइगर ने ग्राम लावाझिरी के किसान गले राजाराम की गाय का शिकार किया है। मौके पर जाकर देखा तो गाय का शव जंगल में मिला है। टाइगर ने उसे पेट की ओर से खाया है। इसके अलावा लावाझिरी के ही अन्य  कि सान के बछड़े पर भी उसने हमला  किया है। बछड़े के गले में टाइगर ने शिकार करने के लिए दांत गढ़ाए थे, लेकिन शोर सुनकर वह भाग गया। घायल बछड़ा अभी गांव में ही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की चेतावनी दी है। ।
 
वन विभाग के अनुसार टाइगर को गणपति घाट क्षेत्र में पुजारी और वहां के सेवक रमेश चंद्र मेहरा ने सबसे पहले सुबह करीब 10 बजे टाइगर को देखा था। वहीं शाम करीब 4.30 बजे जब वह सड़क किनारे घाट पर खड़ा था तो वहां से गुजरने वाले लोगों ने वाहन के अंदर से ही उसके वीडियो बनाए और फोटो खींचे।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Related News

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra: 5 आरोपियों ने मांगे 50 लाख, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

भारत के इस दांव से चित हो जाएंगे जस्टिन ट्रूडो, कनाडा PM के पास नहीं होगा कोई जवाब

Lebanon के ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे नेतन्याहू, इजराइल का बड़ा बयान

बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 273 दर्ज, धुंध की परत छाई

अगला लेख
More