Hanuman Chalisa

पुरुष पत्नी को छोड़ सकता है, मां बच्चों को नहीं - महाजन

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (07:29 IST)
उज्जैन। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा है कि पुरुष पत्नी को  छोड़ सकता है, पर मां कभी अपने बच्चों को नहीं छोड़ सकती।
 
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कवि पंडित ओम व्यास ओम की स्मृति में  'हास्यमेव जयते' संग्रह के लोकार्पण कार्यक्रम को मुख्य आतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि वे संस्कारवान कवि थे। जो माता-पिता पर कविता करके उसमें पूरा जीवन समेट गए।
 
उन्होंने कहा  कि वे प्रयास करेंगी कि ओम द्वारा लिखी गई मां पर इतनी अच्छी कविता किताबों में हो। मां  कविता में 'मां चूड़ी वाले मजबूत कंधों का हाथ' इस एक लाइन में बड़ी बात है।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध कवि अशोक चक्रधर ने कहा कि ओम व्यास ओम  सबके हृदय में स्थापित हैं। ओम जैसा कल्पनाशील, सौंदर्य शास्त्री कवि आज तक नहीं हुआ। उन्होंने  कहा कि वो कवि ही नहीं चित्रकार था, चित्रकार ही नहीं मूर्तिकार था, मूर्तिकार ही नहीं कलाकार था।
 
इस अवसर पर ओम की 93 वर्षीय माता प्रेमलता व्यास का मंत्रोच्चार के बीच शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

निपुण भारत मिशन को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार, मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

अगला लेख