Hanuman Chalisa

आईफोन के लिए छात्र ने गढ़ी खुद के अपहरण की साजिश, पिता से ही मांगी 1 लाख की फिरौती

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (11:47 IST)
मुरैना। शहर में एक बेटे ने आईफोन के लिए एक घिनौना खेल खेला। नाबालिग के सिर पर मोबाइल का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। पिता के व्हॉट्सएप पर अपना बंधक बना डंडे से पिटाई का वीडियो भेजकर 1 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रुपए नहीं देने और पुलिस को खबर करने पर हत्या की धमकी भी मैसेज में दी। साइबर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर नाबालिग को ढूंढ निकाला और इस वारदात कर पर्दाफाश कर दिया। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
 
पिता के मोबाइल पर भेजा अपहरण का वीडियो: जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र, मुरैना के प्रेमनगर इलाके में रहने वाले 11वीं क्लास के 17 वर्षीय छात्र ने अपने पिता से आईफोन 13 के लिए 1 लाख रुपए की मांग की थी। आईफोन के लिए उसने 3 दिन तक खाना नहीं खाया। इसके बाद पिता ने उसे 10 हजार का एक स्मार्टफोन लाकर दिया, लेकिन छात्र को तो आईफोन 13 ही चाहिए था। इससे खफा छात्र बुधवार की शाम अचानक लापता हो गया। उसी दिन रात 11 बजे के करीब छात्र के पिता के व्हॉट्सएप पर एक वीडियो और मैसेज आया। जिसमें नाबालिग छात्र के हाथ-पैर बंधे थे और अज्ञात व्यक्ति उसे डंडे से पीट रहा था। पिटाई से छात्र बुरी तरह कराहता दिख रहा था।
 
ग्वालियर किले से ढूंढ ​निकाला: किडनेप करने वाले ने छात्र के पिता से कहा कि अगर बेटे को सही सलामत वापस चाहते हो तो 1 लाख रुपए दे दो। जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। आधी रात को एसपी आशुतोष बागरी ने पुलिस और साइबर सेल टीम को सक्रिय कर दिया। दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर छात्र को ग्वालियर किले से में ढूंढ निकाला। जहां वो अपने 17 साल के दोस्त के साथ मौजूद था। पूछताछ में छात्र ने बताया कि आईफोन के लिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी।
 
महंगी चीजों का शौकीन है छात्र: नाबालिग छात्र ने ही अपने पिता को खुद के अपहरण के वीडियो के साथ एक मैसेज भेजा था। जिसमें कहा था कि पैसे नहीं दिए तो बेटे का वही हाल होगा, जो तुम्हारे पड़ोस वाले का हुआ है। नाबालिग छात्र ने जिस नंबर से वीडियो और मैसेज भेजा और जिस फोन-पे नंबर में 1 लाख रुपए मंगवाए थे, वे एक ही थे। इसी से साइबर टीम को लोकेशन तलाशने में आसानी हो गई और 10 घंटे के भीतर ही अपहरण के झूठे केस का पर्दाफाश कर दिया। छात्र ने बताया कि वह महंगी चीजों का शौकीन है। शौक पूरा करने के लिए घर से पर्याप्त पैसे नहीं मिलते थे इसलिए उसने अपहरण की साजिश रची। अब पुलिस छात्र और उसके नाबालिग दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

अगला लेख