इनकम टैक्स अफसर ने इस तरह बचाई सांप की जान, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Webdunia
रविवार, 2 जून 2019 (12:51 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक आयकर अधिकारी ने सांप की  जिंदगी बचाने के लिए खुद की जान दांव पर लगा दी।
 
इंदौर के कनाड़िया रोड स्थित एक स्कूल में सांप निकल आया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया और स्कूल के  गार्ड ने उस पर पेस्टीसाइड डाल दिया। इसके बाद सांप बेहोश हो गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद इंकम टैक्स  अधिकारी शेरसिंह गिन्नारे को यह बात पता चली और उन्होंने सांप को देखा तो उसकी जान बचाने की ठान ली।
 
शेरसिंह ने सांप को पकड़कर पाइप के जरिए उसके पेट में पानी डाला और उससे उल्टी करवाई। उल्टी करने से  सांप के पेट में पहुंचा कीटनाशक बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई। 
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कूल में एक बड़ा सांप बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। स्कूल पहुंचकर  वहां के कर्मचारियों से जानकारी ली तो पता चला कि सांप पर उन्होंने कीटनाशक का छिड़काव किया है। यह रेट  स्नैक था, जो जहरीला नहीं होता है। यह तभी काटता है, जब आप उसे नुकसान पहुंचाते हैं। यह बहुत फुर्तीला  होता है इसी वजह से लोग इससे डरते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

अगला लेख
More