बैतूल के जंगलों में हो रही यूरेनियम की खोज

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2017 (12:07 IST)
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल के जंगलों में इन दिनों वैज्ञानिक दुनिया के दुर्लभ परमाणु खनिज यूरेनियम की तलाश में जुटे हुए हैं। 
 
उत्तर वन मंडल के वन मंडल अधिकारी संजीव झा ने बताया कि परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडीईआर) को इस बारे में संकेत मिले थे जिसके बाद जिले के शाहपुर वन क्षेत्र की 989.076 हैक्टेयर क्षेत्र में यूरेनियम का पता लगाने की अनुमति दी गई है। बड़े पैमाने पर बोरिंग की जा रही है और हेलीकॉप्टर में अत्याधुनिक कैमरे लगाकर सर्वे शुरू किया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि यह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व व कॉरिडोर के निकट स्थित है, साथ ही पचमढ़ी बायोस्फियर रिजर्व की सीमा से 10 किमी की परिधि में है। यदि यहां यूरेनियम मिल जाता है तो बैतूल जिले का नाम दुनिया के पटल पर अंकित हो जाएगा।
 
सूत्रों के मुताबिक परमाणु खनिज निदेशालय मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर तथा राजनांदगांव में भी इस दुर्लभ खनिज की तलाश कर रहा है। बैतूल में अलग-अलग 10 स्थान चिन्हित करके सर्वे किया जा रहा है। 
 
वन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि निदेशालय से सर्वे का प्रस्ताव मिला था जिसे राज्य सरकार को भेजा गया, जहां से खोज की अनुमति मिली। यह संभवत: यूरेनियम खोज का प्रदेश में पहला प्रस्ताव है। भारत में आंध्रप्रदेश के तम्मलपल्ली और झारखंड के जादूगोड़ा में यूरेनियम की बड़ी खदानें हैं।
 
यूरेनियम का मुख्यत: उपयोग परमाणु बम बनाने और बिजली उत्पादन में होता है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रिया सुले का तंज, मैं केवल उन अजित दादा को जानती हूं जिन्हें दिल्ली जाना पसंद नहीं था

भोपाल में काले हिरण का शिकार, पोस्टमार्टम में मिले गोली के घाव, जांच में जुटा वन विभाग

बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वायनाड में आज प्रियंका गांधी का शक्ति परीक्षण, दाखिल करेंगी नामांकन

Live : 5 साल बाद आज चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी

अगला लेख
More