ramcharitmanas

रिश्वत मामले में पटवारी फंसा, तहसीलदार पर किया हमला

Webdunia
रविवार, 10 सितम्बर 2017 (12:49 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद विकासखंड के मौ के तहसीलदार राकेश ढोंढी के घर में घुसकर एक पटवारी ने मार-पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल तहसीलदार को मौ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार नामांतरण के एक मामले में 50 हजार रुपए रिश्वत लेने की जांच साबित करने पर पटवारी ने मौ तहसीलदार राकेश ढोंढी के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। पटवारी को जांच रिपोर्ट के आधार गोहद एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने पटवारी को निलंबित किया था। पुलिस ने तहसीलदार की शिकायत पर पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और शनिवार शाम को पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
बताया गया है कि जिले के गोहद के इटायली हल्का के पटवारी जयसिंह पांडोलिया के खिलाफ जमीन के नामांतरण करने के एवज में एक किसान से 50 हजार रुपए रिश्वत लेने की शिकायत थी। कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर मौ तहसीलदार राकेश ढोंढी ने जांच की तो पटवारी द्वारा किसान से 50 हजार रुपए लेने का मामला सही पाया गया। 
 
तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट गोहद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) आशीष वशिष्ठ को दी जिस पर 4 सितंबर को कलेक्टर ने पटवारी को सस्पेंड कर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

नवीनतम

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

अगला लेख