Hanuman Chalisa

मुंगावली में शनिवार को मतदान, शिवराज-सिंधिया की टक्कर

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (08:39 IST)
अशोकनगर। खुली जेल और गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम से पहचानी जाने वाली मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला विधानसभा उपचुनाव का है। इस उपचुनाव पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के प्रत्याशी गौण हो गए हैं और मुकाबला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच माना जा रहा है। इसे 2018 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है, इस कारण यह मुकाबला बेहद खास बन गया है।
 
भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत यहां झोंक दी है। भाजपा के प्रचार की कमान चौहान ने खुद संभाल रखी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सभाएं और कई रोड शो किए। कांग्रेस की तरफ से पूरी जिम्मेदारी सिंधिया के कंधों पर है। उन्होंने भी पिछले कई दिनों से लगातार इस क्षेत्र में सभाएं और रोड शो किए।
 
264 मतदान केंद्रों वाले इस विधानसभा क्षेत्र को भाजपा ने 25 सेक्टरों में बांटा है और प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, रामपाल सिंह और मंत्री पारस जैन को अलग-अलग आधार पर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रभात झा और अरविंद भदौरिया को क्षेत्र का प्रभारी बनाकर गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अलग-अलग क्षेत्र के विधायक  भी जातिगत वोटों में सेंध लगाने के लिए तैनात किए गए हैं।
 
विधानसभा क्षेत्र को 29 सेक्टरों में बांटकर कांग्रेस ने उसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायक तुलसी सिलावट, गोविंदसिंह राजपूत, प्रभूसिंह चौधरी, पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह और बमौरी विधायक संजय सिसौदिया को दी है। राकेश मावई क्षेत्र के प्रभारी हैं, जो क्षेत्र के साथ भाजपा की गतिविधियों पर नजर रखे हैं। साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथों के एजेंटों से भी सतत संपर्क में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कई विधायक और पदाधिकारी भी क्षेत्र में लगातार घूम कर पार्टी के लिए वोट मजबूत करने में लगे हुए हैं।
 
उपचुनाव में कई स्थानीय मुद्दे जैसे सिंचाई व पेयजल, किसानों को फसलों का उचित मूल्य, बहादुरपुर में कृषि उपज मंडी, मुंगावली मंडी को नवीन परिसर में शिफ्ट कराना, पिपरई व बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, थूबोन में डॉक्टर की पदस्थापना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पुल-पुलियां, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था लोगों के मतदान पर असर डालेंगे। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लगभग 56 प्रतिशत मतदाता पिछड़ा वर्ग के हैं। यही वर्ग यहां पर किसी भी प्रत्याशी की हार या जीत तय करेगा।
 
मुंगावली में भाजपा ने बाईसाहब यादव और कांग्रेस ने ब्रजेंद्र सिंह यादव पर दांव खेला है। यहां कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए मतदान 24 फरवरी को होगा और परिणाम 28 फरवरी को आएंगे। यहां चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

International Yoga Day : CM योगी का योग दिवस संदेश, योग अपनाइए, रोग और समय से पहले बुढ़ापे से बचिए

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Monsoon Update: 23 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली पहुंचने के संकेत

अगला लेख