MP: सागर में फिर चूहे ने कुतर दी 2 लाशों की आंखें, अस्पताल प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2023 (23:10 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सरकारी सागर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखे 2 शवों की एक-एक आंख संभवत: चूहों ने कुतर दी है। अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में हुई दो घटनाओं के बाद, सागर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और तीन डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ममता तिमोरी ने बताया कि 4 जनवरी और 19 जनवरी को दोनों शवों में से प्रत्येक की 1-1 आंख गायब मिली है।
 
उन्होंने कहा कि 4 जनवरी को डीप फ्रीजर के काम नहीं करने के कारण 32 वर्षीय व्यक्ति का शव अस्पताल के मुर्दाघर के टेबल पर रख दिया गया था। इस शव की आंख कुतरी हुई पाई गयी।
 सीएमएचओ ने कहा कि 19 जनवरी को एक अन्य मृतक, 25 वर्षीय व्यक्ति की आंख भी क्षतिग्रस्त पाई गई, हालांकि उसके शरीर को डीप फ्रीजर (मोर्चरी में) में रखा गया था।" उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सिविल सर्जन समेत चार डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
तिमोरी ने कहा कि 4 जनवरी की घटना के बाद सिविल सर्जन को नोटिस दिया गया था, लेकिन फिर से ऐसी ही घटना हो गई।
 
उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन व अन्य से जवाब मिलने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शवों की आंखें चूहों ने कुतर लीं लेकिन तथ्यों की पुष्टि होनी अभी बाकी है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा भाजपा का घोषणापत्र, MSP पर 24 फसलों की खरीदी, हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

राष्ट्रपति ने उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, मध्यभारत में सक्रिय मानसून, कई राज्यों में मूसलधार बारिश

अगला लेख
More