MP: नाबालिग से बर्बरता, अगवा कर गैंगरेप, ऊंचाई से फेंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (14:45 IST)
MP Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 15 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर अगवा करके 2 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर उसे ऊंचाई से धक्का दे दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की गंभीर रूप से घायल है।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि घटना 29 जनवरी को जिले के डबरा कस्बे में हुई। लड़की पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी, तभी 2 युवकों ने उसे मोटरसाइकल पर जबर्दस्ती बिठा लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
शर्मा ने बताया कि लड़की के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे ऊंचाई से धक्का दे दिया। घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। शर्मा ने कहा कि लड़की ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
इस बीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ग्वालियर में 10वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाएं होना राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाती हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More