Hanuman Chalisa

महाकालेश्वर में अब 2 घंटे ही होंगे वीआईपी दर्शन, मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने लाइन में लगकर किए दर्शन

Webdunia
रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (14:33 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व सहित अन्य बड़े त्योहारों में अब यहां आने वाले वीआईपी के लिए मात्र 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अन्य समय में वीआईपी को लाइन में लगकर आम दर्शनार्थियो के साथ दर्शन कराने का निर्णय लिया गया है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से दूरभाष पर चर्चा कर यह निर्णय लिया कि भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर में बड़े पर्वों के दौरान वीआईपी अपराह्न 2 से लेकर 4 बजे तक मात्र 2 घंटे ही दर्शन कर पाएंगे, शेष समय में वे सामान्य दर्शनार्थियों की तरह ही लाइन में लगकर दर्शन कर सकेंगे।
 
इसी क्रम में उन्होंने स्वयं भी रविवार को सामान्य दर्शनार्थी की तरह लाइन में लगकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए आदेश अनुसार कलेक्टर द्वारा इस निर्णय को लागू कर दिया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

NTA की भारी चूक: नागपुर के NEET छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर; छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

अगला लेख