शिवराज कैबिनेट का विस्तार आज,तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत लेंगे शपथ

विकास सिंह
रविवार, 3 जनवरी 2021 (11:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। अब से कुछ देर में राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सिंधिया खेमे से आने वाले तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ लेंगे। 
 
उपचुनाव के दौरान संवैधानिक प्रावधानों के चलते इस्तीफा देने वाले सिंधिया सर्मथक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को फिर से उन्हीं विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है जो उनके पास पहले थे। उपचुनाव में दोनों ही नेताओं के बड़े अंतर से हुई जीत ने उनके फिर से मंत्री बनने के दावों को और अधिक पुख्ता कर दिया था। 
 
सिंधिया के बेहद करीबी माने जाने वाले तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश में पिछले मार्च में सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज कैबिनेट में मंत्री बने थे। तुलसी सिलावट के पास जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत के पास परिवहन और राजस्व जैसे बड़े और मलाईदार विभाग थे। कोरोना संक्रमण के चलते राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

अगला लेख
More