मध्यप्रदेश : विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस और भाजपा में हो सकता है मुकाबला

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (11:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में अब उपाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होने की संभावना है। कांग्रेस की उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार हिना कांवरे की ओर से आज विधानसभा सचिवालय में इसके लिए विधिवत नामांकन-पत्र पेश किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और अन्य कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे।
 
कुछ ही देर बाद भाजपा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगदीश देवड़ा की ओर से भी नामांकन-पत्र पेश किया गया। अब उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों के बीच चुनाव होने की संभावना है।
 
इसके पहले कल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में वरिष्ठ विधायक एनपी प्रजापाति निर्वाचित हुए। हंगामे के कारण भाजपा ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था।
 
इसके बीच प्रजापति 120 वोट हासिल कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कांग्रेस के नेतृत्व ने पहले ही कह दिया था कि यदि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की नौबत आयी तो कांग्रेस उपाध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार उतारेगी।
 
राज्य विधानसभा में पिछले कई वर्षोँ की परंपरा के अनुरूप उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के किसी सदस्य को जाता रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि यह परंपरा है, कोई नियम नहीं है।
 
मध्यप्रदेश की नवगठित 15वीं विधानसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई गई। दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होने के बाद राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More