शिवराज के मंत्री बोले, राम और कृष्ण की तरह भगवान के अवतार हैं पीएम मोदी

Webdunia
मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (13:03 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा नेता कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचार, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति के विनाश से बने निराशा के माहौल को खत्म करने के लिए भगवान राम और कृष्ण की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘भगवान के अवतार’ के रूप में जन्म हुआ है।
 
हरदा में पत्रकारों से बात करते हुए पटेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे किए गए कार्य जैसे भारत को विश्व गुरु बनने की राह पर ले जाना, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना और लोक कल्याण सुनिश्चित करना, एक सामान्य व्यक्ति द्वारा पूरे नहीं किए जा सकते।
 
पटेल ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति में कहा गया है कि जब भी भारत पर कोई संकट आया और अत्याचार बढ़े तो भगवान मानव के रूप में अवतार लेते हैं।
 
उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मानव के रूप में अवतार लिया था और राक्षस रावण को मारकर व अन्य बुरी शक्तियों को हराकर लोगों की रक्षा कर ‘‘रामराज्य’’ की स्थापना की थी। मंत्री ने कहा कि कंस के अत्याचार बढ़े तो भगवान कृष्ण ने जन्म लिया और कंस की क्रूरताओं को समाप्त कर आम लोगों को राहत दिलाई।
 
पटेल ने कहा कि इसी तरह जब कांग्रेस के अत्याचार बढ़े..भ्रष्टाचार बढ़ा, जातिवाद बढ़ा, देश की संस्कृति नष्ट हो गई और चारों और निराशा का माहौल व्याप्त था, तब इसे समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ।’’ उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन रहा है, जिन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी और आम लोगों का कल्याण भी सुनिश्चित किया है।
 
कमल पटेल ने कहा कि ये असंभव कार्य हैं जिन्हें एक आम आदमी पूरा नहीं कर सकता है। यदि संभव होतो तो यह 60 वर्षों में हो सकता था। इसलिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक अवतारी पुरुष हैं और उन्होंने असंभव कार्य किए हैं। वह भगवान के अवतार हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पटेल ने पिछले नवंबर माह में कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी नायक टंट्या भील के अवतार है। आदिवासी दंतकथाओं में टंट्या भील को भारतीय रॉबिन हुड के तौर पर जाना जाता है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More