Hanuman Chalisa

मप्र में निवेशकों को सशर्त सुविधाएं देंगे कमलनाथ, बढ़ेंगी नौकरियां

Webdunia
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (15:52 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने सत्ता संभालते ही कांग्रेस के वचन-पत्र काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने शपथ लेने के डेढ़ घंटे के भीतर जहां किसानों के कर्जमाफी आदेश पर दस्तखत कर दिए, वहीं राज्य में नौकरियां बढ़ाने के लिए निवेशकों को सशर्त सुविधाएं देने का ऐलान किया है।
 
उन्होंने कहा है कि उन्हीं निवेशकों को इंसेंटिव का लाभ मिलेगा जो 70 प्रतिशत रोजगार मध्यप्रदेश के निवासियों को ही देंगे। इसके लिए उन्होंने निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन की फाइल पर भी दस्तखत किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार गारमेंट पार्क बनाने का फैसला किया है।
 
 
ये गारमेंट पार्क भोपाल के अचारपुरा, इंदौर के संभाग के मोहना (खंडवा), छिंदवाड़ा के लहगडुआ और उज्जैन संभाग के जावरा (रतलाम) में बनाए जाना प्रस्तावित हैं। इनसे भी लोगों को रोजगार मिलेगा। हालांकि पूर्ववर्ती सरकार की गारमेंट पॉलिसी में उल्लेख था कि प्रति व्यक्ति रोजगार देने पर संबंधित कंपनी को सब्सिडी दी जाएगी, लेकिन कितने लोगों को नौकरी दी जाए इसकी कोई शर्त नहीं थी।
 
इसमें कोई संदेह नहीं कि राज्य के युवाओं को नौकरी देने के लिए मुख्‍यमंत्री कमलनाथ की नीयत ठीक है, लेकिन वास्तविकता के धरातल पर इस आदेश पर कितना अमल होगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा। यह भी देखना होगा कि वे अपनी शर्त के साथ कितने निवेशकों को मध्यप्रदेश में आकर्षित कर पाते हैं।
 
 
कमलनाथ सरकार को 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने की शर्त के साथ रोजगार चाहने वाले व्यक्तियों के कौशल विकास पर भी ध्यान देना होगा। यदि कुशल कर्मचारी होंगे तो कोई भी कंपनी उन्हें इंकार ही नहीं कर पाएगी।
 
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने भी 2012 की अपनी आईटी निवेश नीति में 50 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने की बात कही थी। साथ ही परियोजनाओं के क्लियरेंस और सुविधा तंत्र के लिए एकल खिड़की बनाने की बात भी कही गई थी। आईटी नीति के तहत भाजपा सरकार ने कई कंपनियों को सस्ती दरों पर जमीनें दी थीं ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके, लेकिन अब तक उनमें काम शुरू नहीं हो पाया है।
 
 
घोषणा के साथ विवाद भी : कमलनाथ की मध्यप्रदेश के 70 फीसदी रोजगार देने की बात पर विवाद भी शुरू हो गया है। दरअसल, उन्होंने कहा था कि अभी उद्योगों में बिहार, उत्तर प्रदेश सहित दूसरे प्रदेशों के लोग आ जाते हैं। उनके इस बयान की काफी आलोचना भी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख