मुख्‍यमंत्री पद की दावेदारी पर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया बोले...

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (20:02 IST)
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि मध्यप्रदेश में डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस को मुख्यमंत्री का विश्वसनीय चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहिए।
 
सिंधिया खुद भी इसके लिए एक सशक्त दावेदार माने जाते हैं और उनका मानना है कि मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट करना और मजबूत संगठन दोनों ही इस चुनाव में कांग्रेस को इच्छित परिणाम हासिल करने के लिए बहुत जरूरी हैं।
 
लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक सिंधिया ने बताया, मैंने यह पहले भी कहा था और मेरा मानना है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी को मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का विश्वसनीय चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि केवल मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट कर दो। हमें अपने संगठन को भी मजबूत करना है। हमें ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना चाहिए, जो नई ऊर्जा एवं जोश के साथ सभी को एकजुट करने में सक्षम हो। 
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को हाल ही के चुनाव की तरह मुख्यमंत्री को चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहिए। सिंधिया ने बताया कि कांग्रेस ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट किया था और इसी के कारण वहां पर कांग्रेस सत्ता में आई। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने हैं।
 
अपने परंपरागत गढ़ चंबल क्षेत्र के अटेर विधानसभा उपचुनाव में हाल ही में कांग्रेस की एकजुटता के कारण पार्टी प्रत्याशी हेमंत कटारे को मिली जीत से प्रफुल्लित सिंधिया ने कहा, हमें राजनीति से ऊपर उठकर केवल उसी उम्मीदवार को कांग्रेस का टिकट देना चाहिए, जो जीतने में सक्षम हो।
 
उन्होंने कहा, हमें मन में यह नहीं सोचना चाहिए कि यह मेरा उम्मीदवार है या तेरा उम्मीदवार है। हमें आगे बढ़ने के लिए संपूर्ण कांग्रेस पार्टी को एक परिवार के रूप में समझना चाहिए। सिंधिया ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की जनता भी भाजपा के शासन से खुश नहीं है और वह भी सत्ता में बदलाव चाहती है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

कारखानों में काम करने वाले 40 प्रतिशत कामगार नई नौकरी की तलाश में

अगला लेख
More