sundarkand

जनक दीदी ने बताया कैसे बनाएं होली के लिए प्राकृतिक रंग

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (18:48 IST)
पिछले 10  साल की तरह इस बार भी जनक पलटा मगिलिगन ने सनावदिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर प्राकृतिक रंग बनाने का प्रशि‍क्षण दिया।

उन्‍होंने एक वीडि‍यो की मदद से घर पर ही सरल तरीके से होली के रंग बनाने की विधियां बताईं। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि करोना के चलते हम इस साल होली के रंगों से होली नहीं मना सकते, लेकिन अपने घर परिवार के बीच ही प्राकृतिक रंगों के साथ तो मना ही सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह ईश्वर से प्रेम का त्यौहार है, भगवान कृष्ण भी अपनी सखियों के साथ होली खेलते थे। इस प्रेम के त्यौहार को बहुत ही प्रेम, हर्ष और उल्लास से मनाना चाहिए साथ ही हमें अपने शरीर से भी प्रेम और पर्यावरण से भी प्रेम करना चाहिए।

जब हम लोग प्राकृतिक रंग लगाते हैं या बनाते हैं उसी समय हमें खुशी और उल्लास होता है। जनक दीदी ने जनता से निवेदन करते हुए कहा आप लोग अपने परिवार के साथ ही होली का त्यौहार मनाए।

उन्‍होंने फूलों, सब्जियों और फल, नारंगी के छिलके पोई, टेसू, अंबाडी से  गीला व सूखा रंग एवं गुलाब की पत्‍ति‍यां और बोगनविलिया के फूलों का गुलाल बेहद सरल तरीके से बनाना सिखाया।

ऐसे रंग बनाने का न तो कोई खर्चा है और न ही यह त्वचा को कोई नुकसान देता है, बल्कि यह रंग जब आप धोएंगे तो आप पाएंगे कि आपके चेहरे पर ग्लो आ गया है। उन्‍होंने होली के मौके पर सभी को स्वस्थ और सुंदर होली की शुभकामनाएं दीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

नवीनतम

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख