मिलावट से मुक्ति अभियान में स्वास्थ्य मंत्री ने 3 चलित प्रयोगशालाओं को दिखाई हरी झंडी

Webdunia
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (17:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार मिलावट से मुक्ति का अभियान चला रही है। जिसके तहत खाद्य सामग्री में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर लगातार कार्रवाई जारी है। मिलावट से मुक्ति अभियान को और ज्यादा सफल बनाने के लिए प्रदेश में चलित प्रयोगशालाएं शुरु की गई हैं जिनमें आसानी से कोई भी आम नागरिक खाद्य सामग्रियों की जांच करा सकता है। इसी के तहत अब भिंड, छिंदवाड़ा और नीमच जिले को भी नवीन चलिए प्रयोगशालाओं की सौगात मिली है।

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज भोपाल में 3 नवीन चलित प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया और तीनों चलित प्रयोगशालाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये तीनों चलित प्रयोगशालाएं नीमच, छिंदवाड़ा और भिंड के लिए हैं जहां अब आसानी से आम नागरिक भी खाद्य सामग्रियों की जांच करा सकेंगे।

इसके साथ नमूनों की जांच क्षमता बढ़ाने के लिये इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में 3 आधुनिक प्रयोगशालाएं तैयार कराई जा रही है। प्रयोगशालाओं के निर्माण का 85 प्रतिशत सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है और उपकरण एवं कर्मचारियों और अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है।

मिलावट से मुक्ति अभियान में इस साल अब तक कुल 22 हजार से अधिक लीगल नमूनें लिये गए है। जिसमें अब तक लगभग 5 हजार नमूनें फेल हुए है। मिलावट से मुक्ति अभियान में अब तक 19 करोड़ से अधिक की सामग्री जप्त की गई है।

प्रदेश में चल रहे मिलावट से मुक्ति अभियान में अब तक 41 लोगों पर एनएसए की कार्यवाही की गयी है वहीं 438 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। इसके साथ मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाली 182 प्रतिष्ठान सील किये गये है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

लेबनान में फिर सीरियल ब्लास्ट, अब रेडियो में विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल, मुख्‍यमंत्री नायडू का सनसनीखेज आरोप

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीन से जुड़े प्रस्ताव पर हुआ मतदान, जानिए क्या रहा भारत का स्टैंड

अगला लेख
More