Ground Report : मुरैना पर कोरोना का काला साया, दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव ने खतरे में डाली अपनों की जान

विकास सिंह
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (14:31 IST)
मध्यप्रदेश के मुरैना में एक पॉजिटिव दंपत्ति की लापरवाही ने पूरे शहर को दहशत में ला दिया है। कोरोना पॉजिटिव दंपत्ति की इस लापरवाही के चलते ही एक ही झटके में शुक्रवार को जिले एक साथ दस लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए और एक डर का महौल बन गया है। 17 मार्च को दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव शख्स ने अपनी मां की तेरहवीं के कार्यक्रम में भोज का आयोजन किया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके साथ ही खुद के विदेश से लौटने की जानकारी छिपाते हुए कई कार्यक्रमों में शामिल हुआ। 
 
शुक्रवार को जो दस लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए वह उसके नजदीकी रिश्तेदार है और कोरोना पॉजिटिव पाए गए दंपत्ति के घर में हुए भोज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कोरोना पॉजिटिव पाए सभी दस लोग सबलगढ़ तहसील के खेरला गांव के है। दुबई से लौटने की जानकारी छिपाते हुए पीड़ित शख्स ने बेटे की तबियत खराब होने पर जिस स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया वह भी अब संक्रमण की चपेट में आ गया है और उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। 
 
इसके साथ कोरोना पॉजिटिव आए दंपत्ति के संपर्क में आने वाले 16 अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने आज 20 से अधिक लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जो लोग भी पॉजिटिव दंपत्ति के संपर्क  में आए हो वह अपने घरों में क्वारेंटाइन रहे और लक्षण मिलने पर तुरंत अपनी जांच कराए। 
 
एक साथ दस कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पॉजिटिव दंपत्ति वाले वार्ड 47 और उससे सटे वार्ड 45 और 46 को पूरी तरह आइसोलेटड कर दिया है। 
 
इसके साथ ही पुलिस प्रशासन जिले में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रहा है। पुलिस के जवान सड़क पर सख्ती से कर्फ्यू का पालन करवा रहा है। शहर के कई इलाकों को बेरीकेडिंग करते हुए पूरी तरह सील कर दिया गया है। शहर में एबी रोड से न्यू हाउसिंग बोर्ड में एंट्री करने वाले मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।  
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More