मध्यप्रदेश के धार में जुलूस निकालने को लेकर विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (12:41 IST)
धार। मध्यप्रदेश के धार में मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान करीब सवा 10 बजे अचानक से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलूस जब उटावद दरवाजा क्षेत्र से गुजर रहा था तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटाकर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब लोगों को रोका तो हंगामा हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
 
ऐसे में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। लाठीचार्ज के बाद कई इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि पहले जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी। सोमवार शाम को इसकी सीमित क्षेत्र में निकालने की अनुमति दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

अगला लेख
More