Hanuman Chalisa

बछड़े के लिए किसान ने जिंदगी लगाई दांव पर...

कीर्ति राजेश चौरसिया
शुक्रवार, 15 मई 2020 (12:17 IST)
छतरपुर। छतरपुर जिले में एक किसान ने आग में फंसे बछड़े के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। दुर्भाग्य से बछड़ा आग में जलकर मर गया, जबकि किसान बुरी तरह झुलस गया। 
 
घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम नलखनगवां की है, जहां 40 वर्षीय किसान प्रागी अहिरवार अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने खेत की नरवाई (फसल के ठूंठ) और कवार जलाने के लिए आग लगा दी।
 
इस बीच, यह आग पास ही बनी घास-फूस की झोपड़ी तक जा पहुंची और पल भर में झोपड़ी धू-धू कर जल उठी। 
जैसे ही आग में फंसे बछड़े के रंभाने की आवाज किसान को आई, वह उसे बचाने के लिए जलती आग में कूद गया। 
जैसे-तैसे किसान बछड़े के पास तक तो पहुंच गया, लेकिन झोंपड़ी का जलता हुआ छप्पर ऊपर गिर गया। हालांकि आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसान को तो निकाल लिया, लेकिन बछड़े को बचाया नहीं जा सका। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
 
राशन, पैसा जला : झुलसे किसान की पत्नी गिरजा अहिरवार ने बताया कि इस आग में उनका गेहूं, राशन, रुपया, पैसा, कपड़े और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। झोपड़ी रखा 10 क्विंटल अनाज भी जल गया और परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख